मानसून अलर्ट : रणथम्भौर में वन्यजीव संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

प्रतिकूल मौसम में भी संरक्षण कार्य निर्बाध जारी

मानसून अलर्ट : रणथम्भौर में वन्यजीव संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
मानसून के आगमन के साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और फील्ड स्टाफ की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी। वर्षाकाल के दौरान संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती, अस्थायी टेंट और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था।

जयपुर। मानसून के आगमन के साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और फील्ड स्टाफ की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वर्षाकाल के दौरान संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती, अस्थायी टेंट और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। वन क्षेत्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती के साथ अस्थायी कैंप भी स्थापित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहे और वन्यजीवों व आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि मानसून में वन्यजीवों की गतिविधियों में बदलाव को देखते हुए गश्त और मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। फील्ड स्टाफ को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतत नजर रखने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित स्थितियों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए संचार एवं नियंत्रण व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। वन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय टेंट, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, खाद्य सामग्री, संचार उपकरण तथा वर्षा से बचाव के संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रतिकूल मौसम में भी संरक्षण कार्य निर्बाध जारी रह सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में