राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश के आसार

4 से 7 सितंबर तक कई जिलों में बढ़ेगी गतिविधियां

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार। जयपुर और भरतपुर संभाग में 2-3 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 4-7 सितंबर तक कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश बढ़ने की संभावना। कोटा में तेज बारिश हो सकती है।

जयपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रूठा हुआ मानसून बुधवार से फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इसके चलते जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वेल मार्क लो प्रेशर एरिया उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर बना हुआ है।

इसके आगामी 48 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी उड़ीसा व झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2-3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है लेकिन 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 8 सितंबर से मानसून फिर से कमजोर पड़ सकता है। इस बीच जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया। प्रदेश में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री दर्ज किया है।

 

Read More जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा

Read More नारायणा हॉस्पिटल में आधुनिक कार्डियक तकनीकों के सफल परिणामों की जानकारी, मरीजों ने साझा किए अनुभव

Read More आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
कोटा-बारां रोड, बोरखेड़ा व रेलवे ब्रिज समेत अन्य मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी।
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल