नकली खाद के 1 हजार से ज्यादा कट्टे जब्त : फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दूसरे राज्यों में हो रही थी सप्लाई

नकली खाद के 1 हजार से ज्यादा कट्टे जब्त : फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पुलिस ने दौलतपुरा स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के नाम से तैयार 1 हजार से अधिक कट्टे नकली खाद बरामद किए। डीएसटी वेस्ट टीम ने फैक्ट्री संचालक सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में नकली खाद गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में सप्लाई होने का खुलासा।

जयपुर। किसानों के साथ धोखाधड़ी कर नकली खाद बेचने के कारोबार का जयपुर पुलिस ने खुलासा किया है। डीएसटी वेस्ट टीम ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दौलतपुरा इलाके में एक फैक्ट्री पर दबिश देकर अलग-अलग ब्रांड के नाम वाले नकली खाद के एक हजार से अधिक कट्टे बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री दो पार्टनर मिलकर चला रहे थे।

एडिशनल डीसीपी वेस्ट राजेश गुप्ता ने बताया कि फैक्ट्री में जयपुर में ही नकली खाद का कच्चा माल तैयार किया जाता था। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के नाम से खाद तैयार कर गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत अन्य राज्यों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में तैयार नकली खाद जब्त की है।

ब्रांड और सप्लाई नेटवर्क की जांच :

छापेमारी के दौरान मिले खाद के कट्टों पर अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के नाम अंकित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली खाद तैयार करने में किन सामग्री और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। साथ ही फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read More गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नकली खाद की सप्लाई गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा तक होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Read More 15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत

यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देश पर हुई। एडिशनल डीसीपी वेस्ट राजेश गुप्ता के सुपरविजन में डीएसटी वेस्ट प्रभारी गणेश सैनी और टीम ने सूचना के आधार पर फैक्ट्री में दबिश दी।

Read More पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित
उन्नत निर्देशित मल्टीपल-लॉन्च रॉकेटों का सफल परीक्षण किया। केसीएनए के मुताबिक, ये रॉकेट स्वायत्त सटीक-मार्गदर्शन प्रणाली से लैस हैं और...
किशनगढ़ एयरपोर्ट : ट्रेनिंग विमान का टायर डैमेज, ईंधन कम करने के लिए सवा तीन घंटे से आसमान में चक्कर
28 श्रेणी के वाहनों की अब आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में होगी फिटनेस, मैन्युअल फिटनेस कर सकेंगे परिवहन निरीक्षक
अजय राय की तौकीर रजा के परिजनों से देर रात मुलाकात, यूपी की सियासत में बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें
नकली खाद के 1 हजार से ज्यादा कट्टे जब्त : फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गोवा में 97 वैध मतदाताओं के नाम हटने पर कांग्रेस हमलावर, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग अनुरोधों की अनदेखी कर रहा
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव