प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा, 15000 से ज्यादा विदेशी डाले हुए हैं अवैध डेरा

नशे की तस्करी में हैं लिप्त

प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा, 15000 से ज्यादा विदेशी डाले हुए हैं अवैध डेरा
प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर एक बेदह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। वहीं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली। जानकारी अनुसार प्रदेश में इस समय करीब पन्द्रह हजार से अधिक विदेशी नागरिक अवैध रूप से मौजूद।

जयपुर। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर एक बेदह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वहीं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली है। जानकारी अनुसार प्रदेश में इस समय करीब पन्द्रह हजार से अधिक विदेशी नागरिक अवैध रूप से मौजूद हैं। ऐसा नहीं है कि इनकी जानकारी राज्य सरकार को नहीं है, लेकिन फिलहाल उन्हें बाहर करने को लेकर कोई कवायद दिखाई नहीं दे रही है। 

नशे की तस्करी में हैं लिप्त
अवैध रूप से रहते हुए इन विदेशी नागरिकों में से कई नशे की तस्करी में लिप्त हैं। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने गत 8 फरवरी को राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्ययनरत दो विदेशी छात्रों पर कार्रवाई की थी। जिसमें सामने आया की उनके पास वैध वीजा नहीं था। इसके साथ ही दोनों के कब्जे से पुलिस को मादक पदार्थ कोकीन भी बरामद हुआ था।

हाईकोर्ट को दी गई जानकारी
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के एक अधिकारी ने हाल ही में विदेशी छात्रों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में अपनी उपस्थिति दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि प्रदेश में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या पन्द्रह हजार को पार कर गई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार