झालाना में 9 सालों में 3.16 लाख से ज्यादा पर्यटक आए, 19.25 करोड़ से अधिक की हुई आय

आमागढ़ सफारी भी 52,923 पर्यटकों तक पहुंची

झालाना में 9 सालों में 3.16 लाख से ज्यादा पर्यटक आए, 19.25 करोड़ से अधिक की हुई आय
झालाना लेपर्ड रिजर्व में अब तक 3.16 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, 19.25 करोड़ रुपये की आय। आमागढ़ लेपर्ड सफारी में 52,923 पर्यटकों से 4.45 करोड़ रुपये की आय। झालाना में 2025-26 में रिकॉर्ड 46,519 पर्यटक पहुंचे। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त तक 18,364 पर्यटक सफारी कर चुके।

जयपुर। राजधानी जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व और आमागढ़ लेपर्ड सफारी में लेपर्ड, जरख सहित अन्य वन्यजीवों को देखने आते हैं। वन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, झालाना में अब तक कुल 3,16,791 पर्यटक सफारी के लिए पहुंचे हैं और इससे 19,25,70,851 रुपए की आय हुई है। वहीं, आमागढ़ लेपर्ड सफारी में अब तक 52,923 पर्यटक पहुंचे और 4,45,66,376 रुपए की आय हुई है।

झालाना में 2025-26 में रिकॉर्ड 46,519 पर्यटक: झालाना के आंकड़ों के अनुसार 2017-18 में 15,479 पर्यटक पहुंचे थे, जबकि 2018-19 में यह संख्या बढ़कर 27,575 हो गई। 2019-20 में 26,185, 2020-21 में 21,505 और 2021-22 में 34,796 पर्यटक पहुंचे। इसके बाद 2022-23 में 39,463, 2023-24 में 44,557, 2024-25 में 42,348 और 2025-26 में सर्वाधिक 46,519 पर्यटकों ने सफारी की। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक ही 18,364 पर्यटक झालाना पहुंच चुके हैं।  मई 2022 से शुरू हुई आमागढ़ लेपर्ड सफारी में 2022-23 में 8,517, 2023-24 में 12,373, 2024-25 में 13,331 और 2025-26 में रिकॉर्ड 16,248 पर्यटक पहुंचे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
पुणे के एमएस जोशी पुल पर एमपीएससी (MPSC) अभ्यर्थियों के जारी सत्याग्रह के बीच विधायक रोहित पवार ने बड़ा दावा...
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को वैश्विक बचाव अभियान बताया, जल्द खत्म होने का किया दावा
पोलिंग पार्टी देगी 5 दिन की परीक्षा : वोटर मिनटों में फ्री, मतदान दल 5 दिन बाद होगा आजाद