देश में 59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते वित्तीय समावेशन की मिसाल, मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में पहुंचाने की व्यवस्था हुई मजबूत

पात्र लोगों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

देश में 59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते वित्तीय समावेशन की मिसाल, मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में पहुंचाने की व्यवस्था हुई मजबूत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-धन योजना ने देश के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग पहुंचाई है। 59 करोड़ से अधिक खाते खुलना वित्तीय समावेशन की बड़ी उपलब्धि है। डीबीटी से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में पहुंच रहा है। योजना ने महिलाओं, ग्रामीणों और वंचित वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने देश के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 59 करोड़ से अधिक बैंक खातों का खुलना देश में वित्तीय समावेशन और सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जन-धन योजना ने समाज के उन वर्गों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का काम किया है, जो लंबे समय तक औपचारिक वित्तीय सेवाओं से दूर रहे। बैंक खाते खुलने से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से सरकारी सहायता और विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों का आर्थिक सशक्तीकरण भी हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-धन योजना ने विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़कर नारी सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास को नई गति दी है। उन्होंने इसे समर्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Read More मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची

 

Tags: accounts

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश
भोटेकोशी क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। अब तक 475 लोगों की मौत हो...
नेपाल में हालात अभी भी सामान्य नहीं : सरकार ने पर्यटकों का पता लगाने की कोशिशें की तेज, खड़गे ने कहा- संपर्कों को कर रहे मजबूत
विलायती बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें क्या है भाव
निकाय चुनाव को लेकर मंत्रियों के सरकारी दौरों पर रोक, आचार संहिता के पालन के निर्देश
देश में 59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते वित्तीय समावेशन की मिसाल, मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में पहुंचाने की व्यवस्था हुई मजबूत
मोदी ने की जन धन योजना की परिवर्तनकारी भूमिका की सराहना, कहा- लाखों लोगों को बैंकिंग नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से की थी शुरुआत
दीपावली से पहले RIDCOR की सड़कों की होगी मरम्मत, दीया कुमारी ने दिए निर्देश