धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग 

दोनों अपनी नियमित डाइट ले रहे 

धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग 

Nahargarh Biological Park के एक्सोटिक पार्क में मादा हिप्पो रानी ने धुलंडी के दिन स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां और शावक दोनों स्वस्थ और नियमित डाइट ले रहे। नवजात की सुरक्षा के लिए नर हिप्पो राजा को अलग रखा गया।

जयपुर। जयपुर स्थित नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क के एग्जोटिक पार्क में रहवास कर रही मादा हिप्पो रानी ने धुलंडी के दिन एक स्वस्थ बच्चे को जन्म था। फिलहाल मां और उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और दोनों अपनी नियमित डाइट ले रहे हैं।

उद्यान प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नर हिप्पो राजा को फिलहाल रानी और बच्चे से अलग रखा है, ताकि नवजात को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान के उपनिदेशक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि उद्यान में हिप्पो का सफल प्रजनन होना एक सकारात्मक संकेत है। नवजात की सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टाफ को तैनात किया गया है, जो मां और बच्चे की हर दिन की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और उनकी सेहत की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत