नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की 

जयपुर नगर निगम की पहल

नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की 
जयपुर नगर निगम और जय मां सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने शांति नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। रहवासियों को गीला-सूखा कचरा अलग करने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक त्यागने और घर पर दो डस्टबिन उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान का समापन स्वच्छता शपथ के साथ हुआ।

जयपुर। नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मंगलवार को सिविल लाइन जोन, वार्ड नं. 44 (शांति नगर, ब्लॉक 4) में कचरा पृथक्करण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

रहवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने, घर पर दो डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरा निगम के अधिकृत वाहन में देने के लिए प्रेरित किया गया। प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई। इसके साथ ही सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध