नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जलाए आशीर्वाद के दीये
अल्बर्ट हॉल पर जलाए 50 हजार दीपक
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और उनके गुजरात सीएम व देश के पीएम के 25 साल होने पर आज से प्रदेशभर में एक माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू किया। आज जन्मदिन पर शाम को प्रदेशभर में भाजपाइयों ने बूथ स्तर तक आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें दीप प्रज्ज्वलन किए गए।
लाभार्थियों के घरों पर भी दीप जलाए गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएम आवास पर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने भाजपा ऑफिस में दीपक जलाकर इसकी शुरूआत की। भाजपा ऑफिस में कई सरकार के मंत्री, भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। मदन राठौड़ के साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने अल्बर्ट हॉल पर और अमर जवान ज्योति पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, फल वितरण और जरूरतमंद लोगों की सहायता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां भी हुई। अल्बर्ट हॉल पर भी 50 हजार दीपक जलाए।
मोदी का प्रभाव विकास और आमजन के जीवन में दिखता है : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस मौके पर कहा कि देश की जनता विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समृद्धि चाहती है। मोदी ने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका प्रभाव देश के विकास और आमजन के जीवन में दिखाई देता है। कई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा देने के प्रयास किए गए। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश को औद्योगिक मजबूती दी।
बागडे, शर्मा, देवनानी ने दी मोदी को शुभकामनाएं : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बागडे और देवनानी ने कहा कि मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्न दृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्टÑ तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का सम्पूर्ण जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के लिए समर्पित रहा है। उनके परिश्रम, दूरदृष्टि और राष्टÑनिष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दी है। उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।
भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक सीएमआर में जलाए दीये :
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत यूथ बजट पर युवाओं से संवाद किया। साथ ही सीएम ने सपत्नि सीएमआर में भाजपा के आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीये भी जलाए। सीएम ने बच्चों के द्वारा सजाई गई रंगोली पर दीप प्रज्जवलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूरे सीएमआर को दीपों से दीपावली जैसी दीपको की रोशनी से सजाया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से मोदी के राष्टÑ प्रथम और विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। राजस्थान की 8 करोड़ जनता प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई दे रही है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। युवाओं के लिए किए गए कार्यो को बताते हुए कहा कि युवा काम के प्रति सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। युवा मन लगाकर कार्य करें, मंजिल उनके कदमों में होगी। उनके सपनों को पूरा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़ती है तो देश नई ऊंचाइयों को छूता है।

Comment List