सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस, विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग

सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस, विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन
कल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन। इस बार राष्ट्रीय डेंगू दिवस डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें थीम पर आयोजित।

जयपुर। जयपुर जिले में कल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय डेंगू दिवस डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी जांच करें, सफाई करें और ढकें थीम पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एंटीलार्वा, सर्वे, सैम्पलिंग, एंटीएडल्ट और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। लार्वा प्रदर्शन कर आमजन को मच्छरों की व्युत्पत्ति संबंधित जानकारी दी जायेगी।

इसके साथ ही आमजन को डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बुखार के रोगियों को चिन्हित कर सैंपल लिए जाएंगे। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ.इंद्रा गुप्ता ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतनी ज़रूरी हैं। बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मच्छरों को पनपने से रोकना है। डेंगू का मच्छर साफ पानी मे पनपता है इसलिए पानी के बर्तन को खुला न रखें। साथ ही किचन एवं बाथरूम को सूखा रखें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर बिना देरी किए चिकित्सक से मिले।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना