राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक

1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की। 28-30 जून तक चलने वाले अभियान में प्रदेश के करीब 1.04 करोड़ बच्चों को 59,217 बूथों और घर-घर पहुंचने वाली टीमों के जरिए दवा पिलाई जाएगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर दवा की खुराक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चे के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पर दवा की खुराक अवश्य पिलाएं।

राज्य में 28 जून से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत लगभग 1.04 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में 59 हजार 217 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के संचालन के लिए 75 हजार 232 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 7 हजार 11 ट्रांजिट और 9 हजार 4 मोबाइल टीमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के पहले दिन बच्चों को पोलियो बूथों पर तथा अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के बाद चॉकलेट भी वितरित की तथा अभियान के पोस्टर दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार का विमोचन किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 15 वर्षों में भारत में पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Tags: polio

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें