राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं
संगीतज्ञों एवं कलाकारों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र
जयपुर। देशभर की उभरती युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला सुर संगम का 37वां राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह एवं राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026 आगामी 1 एवं 2 अक्टूबर को जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल बीलवा पैलेस में आयोजित होगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस वर्ष यह आयोजन सुर संगम संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्व. के.सी. मालू को समर्पित रहेगा।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 2 अक्टूबर को विजेता प्रतिभागियों को अवार्ड प्रदान करेंगे। सुर संगम के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागी शास्त्रीय, सुगम एवं लोक संगीत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में देश के प्रतिष्ठित संगीतज्ञों एवं कलाकारों की उपस्थिति युवा प्रतिभाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट होंगे मुख्य निर्णायक उन्होंने बताया कि देश भर से जयपुर पहुँचने वाली प्रतिभाओं के मूल्यांकन के लिए संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों का एक निर्णायक मंडल गठित किया गया है।पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट समारोह के मुख्य निर्णायक होंगे।

Comment List