नौतपा ने तपाया : जयपुर में 43.2 डिग्री रहा तापमान, कल से फिर आंधी-बारिश के आसार

श्रीगंगानगर 47 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा

नौतपा ने तपाया : जयपुर में 43.2 डिग्री रहा तापमान, कल से फिर आंधी-बारिश के आसार

प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भी आसमान से गर्मी के रूप में मानों आग बरस रही। इसके चलते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के कारण भट्टी सा तप रहा। श्रीगंगानगर मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म। यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भी आसमान से गर्मी के रूप में मानों आग बरस रही थी। इसके चलते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के कारण भट्टी सा तप रहा है। इसका ज्यादा असर सीमावर्ती जिलों में पड़ रहा है। श्रीगंगानगर मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 45.6, कोटा में 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। ऐसे में इन जिलों में गर्मी के कारण सड़कें सूनी पड़ी हैं और आमजन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया।  जयपुर में भी दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों का असर रहा। इसके कारण दिन के समय सड़कें सूनी रही और लोग गर्मी से बचने का जतन करते दिखाई दिए। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया। उधर, सीकर में बारिश के साथ ओले गिरे।

आज भी दिनभर सताएगी गर्मी
इधर मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने 27 मई को भी दिनभर गर्मी का असर तेज रहने के आसार जताए हैं वहीं देर शाम को मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई है कि 28 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से राज्य में कुछ भागों में तेज आंधी और बारिश के दौर चल सकता है। इससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है वहीं आंधी-बारिश का दौर जून के पहले सप्ताह में रह सकता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौतपा का प्रकोप : जयपुर में गर्मी बनी जानलेवा, सनबर्न और हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों के लोग हो रहे शिकार नौतपा का प्रकोप : जयपुर में गर्मी बनी जानलेवा, सनबर्न और हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों के लोग हो रहे शिकार
राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों नौतपा की भीषण तपिश से झुलस रही। सूरज की तीखी किरणें और 44 डिग्री...
ईद-उल-अजहा पर सजा बकरों का बाजार, बढ़ी कीमतों के बावजूद खरीदारी में तेजी
चंबल में नई जिंदगी की आहट, पालीघाट में 215 नन्हे घड़ियालों ने खोली आंखें
नौतपा ने तपाया : जयपुर में 43.2 डिग्री रहा तापमान, कल से फिर आंधी-बारिश के आसार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण