नेहा बनीं ऑरा मिस इंडिया 2026 : कल्पना अभिलाष को मिला मिसेज इंडिया का ताज, खिताब देकर किया सम्मानित           

रूशी प्रथम उपविजेता और जसकीरत द्वितीय उपविजेता

नेहा बनीं ऑरा मिस इंडिया 2026 : कल्पना अभिलाष को मिला मिसेज इंडिया का ताज, खिताब देकर किया सम्मानित           
अनंत महल में ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 का भव्य आयोजन हुआ। कड़े मुकाबले के बाद दिल्ली की नेहा ने मिस इंडिया, रूशी व जसकीरत ने प्रथम-द्वितीय उपविजेता का खिताब जीता। विवाहित वर्ग में कल्पना अभिलाष मिसेज इंडिया बनीं। शमा सिंह व स्वीटी उपविजेता रहीं। अभिनेत्री निधि अग्रवाल समेत दिग्गजों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

जयपुर। अनंत महल में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 में विजेताओं की घोषणा की। कडे मुकाबले और शानदार रैंप वॉक के बाद निर्णायक मंडल ने फैसला सुनाया। जिसमें दिल्ली की नेहा को मिस इंडिया 2026 का खिताब देकर सम्मानित किया। वहीं रूशी प्रथम उपविजेता तथा जसकीरत द्वितीय उपविजेता चुनी। इसी तरह विवाहित महिलाओं की श्रेणी में कल्पना अभिलाष ने बाजी मारते हुए मिसेज इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

इस श्रेणी में शमा सिंह प्रथम उपविजेता तथा स्वीटी द्वितीय उपविजेता घोषित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजेंद्र सिंह राजावत रहे। जबकि दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने निर्णायक सदस्य के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। उनके साथ रविंद्र उपाध्याय एवं प्रसिद्ध वस्त्र डिजाइनर हिम्मत सिंह सहित फैशन मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

Tags: honored

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टेलीग्राम पर लड़की से दोस्ती : डेटिंग के बहाने क्लब बुलाया, फिर 23 हजार का बिल थमाया टेलीग्राम पर लड़की से दोस्ती : डेटिंग के बहाने क्लब बुलाया, फिर 23 हजार का बिल थमाया
मानसरोवर के क्लब में डेटिंग स्कैम का मामला सामने आया। डेटिंग ऐप-टेलीग्राम के जरिए युवक को लड़की ने क्लब बुलाया।...
झील की टूटी पाल : नेपाल बदहाल, विनाश का क्रूर चेहरा
जमाखोरी के कारण बढ़े चीनी के दाम : जांच के दौरान मिलों में ज्यादा मिला भंडार, बिक्री पर बारीकी से नजर रख रही सरकार
मालवीय नगर विधानसभा निगम क्षेत्र : कच्ची बस्तियों को पुनर्वास, कॉलोनियों को नियमन का इंतजार; क्षेत्र में सर्वाधिक नालों की समय पर साफ-सफाई नहीं
नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड बंद करने से हो रहा भारी नुकसान : रोडवेज ने माना, हाईकोर्ट ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
नेहा बनीं ऑरा मिस इंडिया 2026 : कल्पना अभिलाष को मिला मिसेज इंडिया का ताज, खिताब देकर किया सम्मानित           
कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू