नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संभाला पदभार, कहा- राजस्थान विजन 2047 को जमीन पर उतारना पहली प्राथमिकता

सीएस सुधांश पंत ने उन्हें पदभार सौंपा

नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संभाला पदभार, कहा- राजस्थान विजन 2047 को जमीन पर उतारना पहली प्राथमिकता

राजस्थान के नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पदभार ग्रहण करते ही राजस्थान विजन 2047 को प्रमुख प्राथमिकता बताया। निवर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें पदभार सौंपा। श्रीनिवास ने कहा कि नवाचार और सुधारों के जरिए प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। विभिन्न जिलों में कलेक्टर के अनुभव को उन्होंने नई जिम्मेदारी में उपयोगी बताया।

जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दोपहर बाद पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया। श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान विजन 2047 को धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी और इसके लिए वे पूरी टीम के साथ तालमेल बनाते हुए तेजी से कार्य करेंगे। निवर्तमान सीएस सुधांश पंत ने उन्हें पदभार सौंपा।

नए सीएस श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान कई नवाचारों का अग्रदूत रहा है, जिनका प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर भी देखा गया है। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश में अनेक नई योजनाओं, नीतियों और सुधारों पर काम किया जाएगा, ताकि राजस्थान को विकास के नए आयाम दिए जा सकें। श्रीनिवास ने यह भी कहा कि राजस्थान उनकी कर्मस्थली रहा है और यहां की प्रशासनिक तथा भौगोलिक परिस्थितियों से वे भलीभांति परिचित हैं।

श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य करने से उन्हें जमीनी स्तर की जरूरतों और चुनौतियों को समझने का अनुभव मिला है, जो अब बतौर मुख्य सचिव उनके लिए मार्गदर्शक साबित होगा। श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिली इस जिम्मेदारी को अत्यंत सम्मानजनक बताया और कहा कि राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में पहले भी कई दिग्गज अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत