मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस्थान की सशक्त पहचान
फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती में नागौर देशभर में टॉपर
जयपुर। देश तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा, जब किसान समृद्ध होगा और किसान की समृद्धि खेत की सफल पैदावार पर निर्भर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी ध्येय के अनुसार खेत एवं किसान को सक्षम और सम्पन्न करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी सिद्धि के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत देशभर से चयनित 100 जिलों में राजस्थान के 8 जिलों को शामिल किया गया है। जिनमें नागौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
योजना में नागौर जिला बेस्ट परफॉर्मर प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि ऋण और फसल उत्पादन बढ़ाने से लेकर भंडारण तक के लिए 6 उद्देश्य तय किए गए हैं। इनमें फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा देने में नागौर 18.44 पॉइंट्स के साथ देश में टॉप जिला बना है। वहीं, फसल कटाई के बाद स्टोरेज क्षमता बढ़ाने और लंबी अवधि के कृषि ऋण की किसानों तक बेहतर पहुंच बनाने में नागौर जिले ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

Comment List