मुख्य सचिव कार्यालय का नया नवाचार : उपहार में मिलीं 115 वस्तुओं की हो रही नीलामी

इच्छुक लोग इन्हें देख सकें और नीलामी में भाग ले सकें

मुख्य सचिव कार्यालय का नया नवाचार : उपहार में मिलीं 115 वस्तुओं की हो रही नीलामी
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को विभिन्न अवसरों पर मिले 115 उपहारों की नीलामी सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में की जा रही। नीलामी में लोगों ने उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में पंजीकरण कराया। शाम पांच बजे मुख्य सचिव स्वयं सफल बोलीदाताओं को वस्तुएं सौंपेंगे।

जयपुर। मुख्य सचिव कार्यालय एक और नवाचार की ओर अग्रसर है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को विभिन्न अवसरों पर उपहार में मिलीं 115 वस्तुओं की नीलामी की जा रही है। सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में नीलामी के लिए रखी जाने वाली सभी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, ताकि इच्छुक लोग इन्हें देख सकें और नीलामी में भाग ले सकें। नीलामी में भाग लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया गया कि बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। शाम 5 बजे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास स्वयं नीलाम की गई वस्तुओं को संबंधित बोलीदाताओं को सौंपेंगे।

 

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ऐसे पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्होंने स्वयं को मिले उपहारों की नीलामी कराने की पहल की है। इस नवाचार का उद्देश्य सरकारी पदों पर मिलने वाले उपहारों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है। नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस पहल से प्रशासन में पारदर्शिता, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी जाएगा। सचिवालय में प्रदर्शित वस्तुओं को देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

 

Read More नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपा का दबदबा, तीन वार्डों में निर्दलीय और एक में कांग्रेस जीती

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय