पत्रकार कॉलोनी में खुला नया पुलिस थाना : गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, कुल 9 स्थानों के नाम किए गए शामिल
सभी संबंधित अधिकारियों को इस बदलाव की सूचना दी जाए
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में नया पुलिस थाना खोला गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है
जयपुर। जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में नया पुलिस थाना खोला गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस थाना के क्षेत्राधिकार में मुहाना और मानसरोवर थाने के इलाकों को शामिल किया गया। गृह विभाग की अधिसूचना भारतीय सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 2(यू) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है।
अधिसूचना के तहत, जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों को पुलिस थाना मानसरोवर और पुलिस थाना मुहाना के अधिकार क्षेत्र में पुनर्गठित किया गया है। इसमें कुल 9 स्थानों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें मदाव गांव, रामपुरा गांव, और नारायणपुरा गांव जैसी जगहों के आसपास की कॉलोनियां शामिल हैं। इसके अलावा, पत्रकार कॉलोनी, कृण्णा सरोवर, और सुशील नगर जैसे क्षेत्र भी इस पुनर्गठन का हिस्सा हैं। यह कदम पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और क्षेत्रीय निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। गृह विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को इस बदलाव की सूचना दी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। यह अधिसूचना राज्य के सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Comment List