राजस्थान अंगदान शपथ अभियान में देशभर में अव्वल, जनभागीदारी से बना नया कीर्तिमान

भविष्य में अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित

राजस्थान अंगदान शपथ अभियान में देशभर में अव्वल, जनभागीदारी से बना नया कीर्तिमान
राजस्थान ने अंगदान जागरूकता अभियान में देशभर में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। SOTTO Rajasthan और चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यव्यापी अभियान में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने अंगदान की शपथ ली। सरकारी मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी से यह अभियान जनआंदोलन बन गया।

जयपुर। अंगदान के प्रति जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में राजस्थान ने नया इतिहास रचते हुए देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्यव्यापी अंगदान शपथ अभियान में रिकॉर्ड जनभागीदारी के दम पर राजस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसे चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। राजस्थान अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संस्था (SOTTO Rajasthan) और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने मुख्य सचिव तथा प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को अंगदान के महत्व और मृत्यु के बाद भी दूसरों को नया जीवन देने के संदेश से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में अंगदान की शपथ दिलाई गई। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर सहित प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी संस्थानों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं, सभी जिलों के सीएमएचओ, विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान जनआंदोलन बन गया। SOTTO Rajasthan ने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार, चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने विश्वास जताया कि यह सफलता समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त