गीतांजली हॉस्पिटल जयपुर में एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर की नई शुरुआत

एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर एक मजबूत पहल

गीतांजली हॉस्पिटल जयपुर में एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर की नई शुरुआत

डॉ. जगदीश मोदी ने गीतांजली हॉस्पिटल में वयस्क टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य संक्रामक रोगों की रोकथाम और बदलती जीवनशैली के बीच वयस्कों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है।

जयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल जयपुर की ओर से शनिवार को एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह केंद्र वयस्कों में संक्रामक रोगों की रोकथाम, रोग प्रतिरोधक क्षमता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजस्थान मेडिकल काउंसिल डॉ. जगदीश मोदी रहे। उन्होंने कहा कि व्यस्क टीकाकरण आज की आवश्यकता है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते संक्रमणों के बीच एडल्ट वैक्सीनेशन गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

डीन एवं प्रिंसिपल गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं बल्कि रोकथाम के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाना है। एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर इसी दिशा में एक मजबूत पहल है। इस अवसर पर  गु्रप वाइस प्रेसिडेंट गीतांजली गु्रप अनुराग जैन ने संस्था की निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की पहल पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के दौरान कंसल्टेंट श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अहलूवालिया ने वयस्क टीकाकरण की भूमिका पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने श्वसन संक्रमणों की रोकथाम और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभों पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद अतिथियों की ओर से लॉन्च पोस्टर का अनावरण किया गया जो एडल्ट वैक्सीनेशन सेंटर की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं