राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ नया वेदर सिस्टम, जयपुर समेत 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ नया वेदर सिस्टम, जयपुर समेत 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे वेदर सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी। प्रदेश में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

जयपुर। राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे वेदर सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। गुरुवार से प्रदेश में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने 21 जून तक इस सिस्टम का असर बने रहने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 29 जिलों में गुरुवार को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री 25 जून के बाद हो सकती है। ऐसे में प्री-मानसून गतिविधियां किसानों के साथ-साथ आमजन के लिए भी राहत लेकर आ रही हैं, जबकि प्रशासन को खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद