खान विभाग में अधिकारियों को नए वर्ष का तोहफा : कई अधिकारी उच्च पदों पर पदोन्नत, कुछ मामलों में निर्णय टला

अनिल खिमेसरा की पदोन्नति प्रक्रिया को डीपीसी ने डेफर कर दिया

खान विभाग में अधिकारियों को नए वर्ष का तोहफा : कई अधिकारी उच्च पदों पर पदोन्नत, कुछ मामलों में निर्णय टला

नए वर्ष के अवसर पर खान विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया, वहीं कुछ मामलों में प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखा गया है। जानकारी के अनुसार जे.के. गुरुबक्षाणी को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया।

जयपुरर। नए वर्ष के अवसर पर खान विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया, वहीं कुछ मामलों में प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखा गया है। जानकारी के अनुसार जे.के. गुरुबक्षाणी को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही एन.एस. शक्तावत और डी.एस. देवड़ा को भी पदोन्नति दी गई है, हालांकि इन दोनों मामलों में फिलहाल लिफाफा बंद रखा गया है। वहीं अनिल खिमेसरा की पदोन्नति प्रक्रिया को डीपीसी ने डेफर कर दिया है। खान विभाग में आठ खनिज अभियंताओं को अधीक्षक खनिज अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें महेश शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, खेमचंद गोयल, धर्मेंद्र भांभू, विजय शंकर जयपाल, दीपक गहलोत, अनुज गोयल और श्रीकृष्ण शर्मा शामिल हैं।

इसके अलावा 17 सहायक खनिज अभियंताओं को खनिज अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली है, जबकि 9 फोरमैन को सहायक खनिज अभियंता बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान के पद से संबंधित डीपीसी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखा गया है। इसी क्रम में जयपाल अरोड़ा और ब्रह्मदेव शर्मा को हेड ड्राफ्टमैन पद पर पदोन्नत किया गया है। खान विभाग में हुई इन पदोन्नतियों से अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है, वहीं जिन मामलों में प्रक्रिया डेफर हुई है, उन पर आगे निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी