शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति का नवगठन, पुरोहित अध्यक्ष, अडवाणी सचिव एवं सक्सैना कोषाध्यक्ष बने

सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए भी कार्य करेगी

शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति का नवगठन, पुरोहित अध्यक्ष, अडवाणी सचिव एवं सक्सैना कोषाध्यक्ष बने
मानसरोवर सेक्टर-4 में वरिष्ठ नागरिकों के हितों एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्यों को लेकर शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति (रजिस्टर्ड) का नवगठन किया गया। समिति का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और विचारों को समाज के हित में उपयोग करना तथा निःस्वार्थ सेवा, पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना।

जयपुर। मानसरोवर सेक्टर-4 में वरिष्ठ नागरिकों के हितों एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्यों को लेकर शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति (रजिस्टर्ड) का नवगठन किया गया। समिति का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और विचारों को समाज के हित में उपयोग करना तथा निःस्वार्थ सेवा, पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। समिति युवाओं में सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए भी कार्य करेगी।

समिति से अब तक मानसरोवर सेक्टर-4 के 52 वरिष्ठ नागरिक जुड़ चुके हैं। नवगठित कार्यकारिणी में ओम प्रकाश पुरोहित को अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश अडवाणी को सचिव तथा सुरेंद्र प्रकाश सक्सैना को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान...
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
उमर अब्दुल्ला मंत्रिमंडल का विस्तार, नेकां के चार विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज ने एनबीएफसी के रूप में शुरू किया परिचालन, सरकारी प्रतिभूतियों और ऋण पूंजी बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की उपस्थिति होगी मजबूत