ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता की खबरें चिंताजनक : उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य, गहलोत ने कहा- एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार

बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए

ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता की खबरें चिंताजनक : उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य, गहलोत ने कहा- एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार

गहलोत ने SMS बैंक में दलालों की सक्रियता और रक्त कमी पर चिंता जताई। निजी ब्लड बैंक से रक्त लाने पर रोक से मरीजों को समय पर खून नहीं मिल रहा, ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। गहलोत ने सरकार से पारदर्शी व्यवस्था, आपातकालीन बाहरी स्रोतों की अनुमति और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता पर चिंता जताई है। गहलोत ने कहा है कि एसएमएस अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं ला पाने के नियम के कारण मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाने, अधिक यूनिट की जरूरत पर ऑपरेशन प्रभावित होने, दुर्लभ ब्लड ग्रुप के मामलों में भारी परेशानी और दलालों की सक्रियता जैसी खबरें बेहद चिंताजनक हैं। आश्चर्य की बात यह है कि विधानसभा में सरकार ने उत्तर दिया कि निजी ब्लड बैंकों से जुड़े रक्त के रख-रखाव में अनियमितताओं या अवैध बिक्री की सूचनाएं प्राप्त नहीं हुईं।

यदि सूचनाएं नहीं हैं, तो फिर रोक क्यों लगाई गई है? जीवनरक्षक उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य है। राज्य सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी, मानवीय और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, बाहरी लाइसेंसी स्रोतों से आपातकालीन रक्त उपलब्ध कराने की स्पष्ट प्रणाली बनानी चाहिए और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Tags: banks

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,