नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं

भूमि विवाद को सक्षम न्यायालय का विषय बताया

नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
NGT की भोपाल सेंट्रल जोन बेंच ने नाहरगढ़ क्षेत्र स्थित संजय शर्मा म्यूजियम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े पर्यावरण मामले की याचिका खारिज की। संयुक्त समिति की जांच में संस्थान की सीमा में प्राकृतिक नाला या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि नहीं।

जयपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की सेंट्रल जोन बेंच, भोपाल ने जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र स्थित संजय शर्मा म्यूजियम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े पर्यावरण मामले में दायर याचिका खारिज कर दी। मूल आवेदन संख्या 152/2025 (CZ) में प्राकृतिक नाले पर कथित अतिक्रमण, जल प्रवाह में रुकावट, अनधिकृत निर्माण और पर्यावरणीय उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे।

मामले की सुनवाई न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान गठित संयुक्त समिति ने 18 मई 2026 को मौके का निरीक्षण कर राजस्व, भूमि आवंटन सहित संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। समिति को संस्थान की सीमा में कोई प्राकृतिक नाला नहीं मिला, जबकि सीमा से सटा पक्का नाला मिला। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर नाले, सरकारी भूमि, नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य या उसके ईको-सेंसिटिव जोन पर अतिक्रमण की पुष्टि नहीं हो सकी। NGT ने कहा कि भूमि स्वामित्व, आवंटन और सीमांकन जैसे मुद्दे सक्षम सिविल या राजस्व न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। अधिकरण ने पर्यावरणीय उल्लंघन स्थापित नहीं होने पर याचिका को गुण-दोष से रहित मानते हुए खारिज कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज