यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
शुल्क से व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा
जयपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में व्यापारिक संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) की बैठक में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे बनाया जाएगा। बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई वीसी बैठक में करीब 17 राज्यों के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को आंदोलन की शुरुआत, 10 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे के साथ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
व्यापारिक संगठनों से सांसदों को ज्ञापन देने तथा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। जयपुर व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बज ने भी प्रस्तावित 0.4% एमडीआर वापस लेने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यूपीआई छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और अन्य व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण भुगतान माध्यम बन चुका है। उनके अनुसार शुल्क से व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

Comment List