नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक कल, राजस्थान उठाएगा जल और अंतरराज्यीय मुद्दे

14 महत्वपूर्ण विषयों को एजेंडे में शामिल

नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक कल, राजस्थान उठाएगा जल और अंतरराज्यीय मुद्दे
नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जयपुर। नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से जुड़े विभिन्न अंतरराज्यीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार बैठक में राजस्थान समेत सभी राज्यों से जुड़े कुल 14 महत्वपूर्ण विषयों को एजेंडे में शामिल किया गया है।

इन मुद्दों पर राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और समाधान निकालने पर विचार-विमर्श होगा। राजस्थान की ओर से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में स्थायी सदस्य की नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा राज्य में पूर्ण जलाशय स्तर बनाए रखने, रावी-ब्यास नदी के शेष 0.60 एमएएफ जल की राजस्थान को आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ताजेवाला हेडवर्क्स से यमुना जल की नियमित आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण जल संसाधन संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक को राज्यों के बीच सहयोग और लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत