राजस्थान में नहीं मिला एक भी बांग्लादेशी! 36 दिन चलाया पुलिस ने अभियान

अब पुलिस मुख्यालय सख्त

राजस्थान में नहीं मिला एक भी बांग्लादेशी! 36 दिन चलाया पुलिस ने अभियान
राजस्थान में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए 25 अगस्त से 30 सितंबर तक चले 36 दिवसीय अभियान में एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला। जीरो रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सत्यापन अभियान नए सिरे से शुरू करने के निर्देश।

जयपुर। राजस्थान में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ  कार्रवाई के लिए 25 अगस्त से 30 सितंबर तक चले 36 दिन के विशेष अभियान में एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला। अभियान की रिपोर्ट देख पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी चौंक गए हैं। अब ये गणना नए सिरे से होगी और रिपोर्ट हर सप्ताह देनी होगी। अब हर जिले को हर सप्ताह बताना होगा कि वहां अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए क्या कार्रवाई की गई, कितने लोगों का सत्यापन किया गया और कितने संदिग्ध अथवा अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।

36 दिन की कार्रवाई में जीरो रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता :

अभियान के दौरान जिलों को पारंपरिक आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ ऐसे बाहरी श्रमिकों वाले इलाकों में भी छानबीन की गई। अब सत्यापन घरों तक सीमित नहीं रहेगा, कामगारों पर भी नजर रहेगी। पुलिस को अब नर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों, होटल, ढाबों, ईंट.भट्टों, कारखानों और अन्य श्रमिक बहुल स्थानों पर भी सत्यापन करना होगा। इन स्थानों पर लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के राज्य में रह रहा है तो उसकी पहचान की जा सके। 16 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह सचिव की बैठक में भी राज्यों में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उनके निष्कासन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे। बैठक के बाद राजस्थान में भी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और कार्रवाई को निरंतर जारी रखने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इन अधिकारियों को दिए गए निर्देश :

Read More राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप

पुलिस मुख्यालय आईजी इंटेलीजेंस विष्णुकांत की ओर से जारी आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, जयपुर एवं जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों सभी जोन अधिकारियों तथा सीआईडी के जैसलमेर और बाड़मेर में तैनात अतिरिक्तपुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Read More पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार

एक नजर में पिछली कार्रवाई :

Read More 15 RAS अधिकारियों के तबादले, पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

2024 के आंकड़ों के अनुसार 22 बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए और 14 को डिपोर्ट किया गया। 2025 में 23 गिरफ्तार और 16 डिपोर्ट बताए गए लेकिन बाद में अप्रैल-मई 2025 की राज्यव्यापी विशेष कार्रवाई में बड़ी संख्या में संदिग्ध-अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए। 15 दिसंबर 2023 से 30 जून 2026 तक 1064 पकड़े और 1067 डिपोर्ट किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें
हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 15...
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को दिया रोडमैप : 100 दिन में बदलें शहरों की सूरत, दीपावली से पहले पूरी हों मूलभूत सुविधाएं
साइबर अलर्ट : ऑनलाइन वेडिंग कार्ड के नाम से ठगी, पुलिस की एडवाइजरी जारी
राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद आकाश आनंद का पहला बयान, कहा- मुझे क्षमा किया, हल्के में नहीं लूंगा
जिलों के लिए बनेगा अलग रोड सेफ्टी प्लान : राजस्थान देश का पहला राज्य, डब्ल्यूएचओ के सहयोग से तैयार हुआ एक्शन प्लान
चुनाव में हथियार, जुलूस और सोशल मीडिया पर भड़काऊ प्रचार पर रोक : आगामी आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अंतिम मतदाता सूची का इंतजार न करें, अभी फॉर्म-6 भरें : केबीएस सिद्धू