अब एनएसयूआई में गुटबाजी : प्रभारी ने जाखड़ को दिया नोटिस, 2 दिन में देना होगा जवाब

संगठन के निर्देशों और नियमों के खिलाफ

अब एनएसयूआई में गुटबाजी : प्रभारी ने जाखड़ को दिया नोटिस, 2 दिन में देना होगा जवाब

यादव ने स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जो भी नियुक्ति पत्र मेरी जानकारी और हस्ताक्षर के बिना है, वो वैध नहीं होंगे।

जयपुर। कांग्रेस के अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस के बाद अब एनएसयूआई में गुटबाजी की खबरें देखने को मिल रही हैं। तो वहीं छात्र संगठन एनएसयूआई में भी बिना परमिशन नियुक्ति देने पर एनएसयूआई प्रभारी अखिलेश यादव ने प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को कारण बताओ नोटिस देकर दो दिन में जवाब देने को कहा है। यादव ने स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जो भी नियुक्ति पत्र मेरी जानकारी और हस्ताक्षर के बिना है, वो वैध नहीं होंगे।

इसके बावजूद जाखड़ ने 22 जनवरी को नियुक्ति पत्र जारी किए, जो संगठन के निर्देशों और नियमों के खिलाफ है। जाखड़ को दो दिन के भीतर लिखित रूप से इसका स्पष्ट कारण बताना होगा, यदि समयावधि में नोटिस का जवाब प्राप्त नहीं होता तो जाखड़ को पद से हटाने का अधिकार संगठन के पास सुरक्षित रहेगा। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और कन्हैया कुमार के बीच लंबी अदावत है। यही एक कारण है कि वरुण चौधरी और विनोद जाखड़ के भी आपस में संबंध मधुर नहीं है।

 

 

Read More होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 

Tags: nsui

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका