एनपीएस के आदेशों की जलाई होली : कर्मचारियों का चेतावनी धरना, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश

धरने में 88 संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने लिया भाग

एनपीएस के आदेशों की जलाई होली : कर्मचारियों का चेतावनी धरना, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले पर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने दिया जोरदार चेतावनी धरना। एनपीएस लागू करने के विरोध में आदेशों की होली जलाकर जताया आक्रोश। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा। नियमित भर्तियां नहीं होने से कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव।

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले पर बुधवार को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने जोरदार चेतावनी धरना दिया और एनपीएस लागू करने के विरोध में आदेशों की होली जलाकर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि सरकार विगत दो वर्षों से कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को समाप्त कर पुनः एनपीएस लागू करना कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवाओं में पदोन्नति विसंगति, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, कैडर पुनर्गठन और स्थानांतरण नीति जैसी प्रमुख मांगों की अनदेखी की जा रही है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़ ने बताया कि नियमित भर्तियां नहीं होने से कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव है। वेतन विसंगति समितियों के गठन के नाम पर भी केवल दिखावा किया जा रहा है। जयपुर में हुए धरने में 88 संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और एनपीएस आदेशों की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 11 सूत्री मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें