छात्रों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉमर्स कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, ‘परिसर की पुकार अभियान’ के तहत प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग

छात्रों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉमर्स कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, ‘परिसर की पुकार अभियान’ के तहत प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय NSUI इकाई ने ‘परिसर की पुकार’ अभियान के तहत कॉमर्स कॉलेज में छात्रों की मूलभूत और शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय NSUI इकाई की ओर से चलाए जा रहे परिसर की पुकार अभियान के तहत कॉमर्स कॉलेज में छात्रों की मूलभूत एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रहित से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई।

प्रदर्शन के बाद NSUI प्रतिनिधिमंडल ने कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज में विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए परिसर की पुकार अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रहित में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान RU NSUI प्रभारी विजयपाल कूड़ी, कोसेन खान, भाविक, सूरज, सचिन, राजन, कपिल, कुलदीप मीणा, पंकज सहित कई NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया