पोषण ट्रैकर एप लागू : आंगनबाड़ी सेवाओं की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग, मानदेय बढ़ोतरी लागू ; ग्रेच्युटी प्रस्ताव विचाराधीन

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दिए जाने संबंधी कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं

पोषण ट्रैकर एप लागू : आंगनबाड़ी सेवाओं की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग, मानदेय बढ़ोतरी लागू ; ग्रेच्युटी प्रस्ताव विचाराधीन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन लागू किया गया। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर पर नियमित और समुचित रिपोर्टिंग की जा रही।

जयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन लागू किया गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर पर नियमित और समुचित रिपोर्टिंग की जा रही है। सरकार ने विधानसभा में बताया कि कुछ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी का कवरेज कम होने के कारण कभी-कभी रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित होता है।

इसके बावजूद एप के माध्यम से सेवाओं की निगरानी और डेटा संकलन की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू किया गया है और उसी के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के मानदेय में 1 अप्रैल 2025 से बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। बजट घोषणा 2025-26 के तहत इन मानदेय कर्मियों को ग्रेच्युटी दिए जाने का प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन है। वहीं सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दिए जाने संबंधी कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप के सैन्य ठिकानों पर बमबारी...
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया
टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो
केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे