ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अनुशंसा रिपोर्ट 5 अगस्त तक राज्य सरकार को सौंपनी
राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने ओबीसी सर्वे की अवधि 23 जुलाई से बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है। अब तक करीब 75 प्रतिशत सर्वे पूरा। आयोग को 5 अगस्त तक राज्य सरकार को अनुशंसा रिपोर्ट सौंपनी है। शेष सर्वे समय पर पूरा करने के लिए जिला प्रशासन को कार्य में तेजी लाने के निर्देश।
जयपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग की ओर से कराए जा रहे सर्वे की अवधि तीन दिन बढ़ा दी गई है। पहले सर्वे कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन अब इसे 26 जुलाई तक बढ़ाया गया है। आयोग के अनुसार अब तक प्रदेश में करीब 75 प्रतिशत सर्वे कार्य ही पूरा हो सका है।
शेष सर्वे समय पर पूरा कराने के लिए आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने तीन दिन की अतिरिक्त अवधि देने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग को अपनी अनुशंसा रिपोर्ट 5 अगस्त तक राज्य सरकार को सौंपनी है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे कार्य को 26 जुलाई तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने सभी जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शेष सर्वे कार्य में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jul 2026 18:36:50
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब...

Comment List