ऑक्टेव 2026 : पूर्वोत्तर के 10 चित्रकार कैनवास पर उकेर रहे रंग, सात दिवसीय शिविर जारी
सांस्कृतिक विरासत को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के ‘ऑक्टेव 2026’ के तहत सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप आयोजित। केंद्रीय ललित कला अकादमी के सहयोग से 28 सितंबर से शुरू शिविर में पूर्वोत्तर के 10 कलाकार हिस्सा ले रहे।
जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के ‘ऑक्टेव 2026’ के तहत सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप चल रहा है। केंद्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से 28 सितंबर से शुरू हुए इस शिविर में पूर्वोत्तर के 10 नामचीन कलाकार चित्र बना रहे हैं।
त्रिपुरा से अभिजीत भट्टाचार्जी और निशान कुरी, असम से कौशिक कुंडू और प्रियम तालुकदार, मेघालय से बनियार्जिंगुमुत जी एल मावफलंग और ए इमोजेन फ्रांसेस्का वाहलांग, अरुणाचल प्रदेश से मारबा कामकी और एजुम रीबा, मिजोरम से लालजाव्मकिया तथा मणिपुर से राहुलदेव सीरम अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी के अनुसार ऑक्टेव का उद्देश्य पूर्वोत्तर की कला और सांस्कृतिक विरासत को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Oct 2026 15:32:44
उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव...

Comment List