राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : राजस्थान पुलिस मुख्यालय में स्वच्छ कार्यालय अभियान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
स्वस्थ और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का दिया संदेश
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय में स्वच्छ कार्यालय अभियान का आयोजन किया गया। यह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चला, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजीपी की सक्रिय सहभागिता से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
जयपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्वच्छ कार्यालय अभियान का आयोजन किया गया। यह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चला, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने स्वयं अधिकारियों के साथ झाड़ू थामकर सफाई की। डीजीपी की सक्रिय सहभागिता से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों में भी एक साथ चलाया गया। अभियान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता न केवल कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि कार्यक्षमता और अनुशासन को भी मजबूत करती है।

Comment List