स्वच्छता उत्सव में उतरे अधिकारी-कर्मचारी, महापौर ने चौमूं पुलिया पर किया औचक निरीक्षण

महापौर ने मौके पर परखी सफाई व्यवस्था

स्वच्छता उत्सव में उतरे अधिकारी-कर्मचारी, महापौर ने चौमूं पुलिया पर किया औचक निरीक्षण
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न वार्डों में वार्डवार स्वच्छता उत्सव आयोजित।

जयपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न वार्डों में वार्डवार स्वच्छता उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाईकर्मियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर श्रमदान किया तथा विशेष सफाई अभियान चलाया।

सांगानेर जोन के वार्ड 54 में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पार्षद कमल किशोर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, वार्ड समिति अध्यक्ष व सदस्य, मलेरिया विभाग के प्रतिनिधि, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक और पीआईयू टीम मौजूद रही। सभी ने चिन्हित स्थानों पर श्रमदान कर सफाई की। अधिकारियों ने वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

वहीं, वैशाली नगर जोन के वार्ड 33 में उप महापौर सरोज कंवर और पार्षद सीमा महेंद्र यादव की मौजूदगी में स्वच्छता उत्सव मनाया गया। विद्युत विभाग, गार्डन शाखा, स्वास्थ्य विभाग और पीआईयू टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

महापौर ने मौके पर परखी सफाई व्यवस्था :

Read More तू ही दुर्गा, तू ही शक्ति, तू ही समाज की कालिका : पुलिस की ये देवियां हर परिस्थिति में खड़ी रहती हैं सेवा में

महापौर सुनील कोठारी ने वार्ड 16 में चौमूं पुलिया पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड के ब्लॉकवार सफाई कर्मचारियों के आवंटन की जानकारी ली और संबंधित शाखाओं के अधिकारियों से चर्चा की। महापौर ने सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा नियमित निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Read More 100 दिन में बदलेगी जयपुर की सूरत, 500 लोकेशन पर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा? जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?
अमेरिकी वित्त विभाग ने धनशोधन-रोधी और प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन पर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक 'बैंक ऑफ अमेरिका'...
ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार चारों संघटक कॉलेजों में महिला प्राचार्य, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने फैसले में किया महाभारत का ज्रिक
पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार