भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई और शुभकामनाएं

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान

भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को लोकभवन में राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को लोकभवन में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नव पदोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास जीतते हुए सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना भी है।

राज्यपाल ने नव पदोन्नत अधिकारियों का आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य में सुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान दें। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में आयोजित हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के बढ़ते मामलों के बीच अब जोधपुर भी चिंता का केंद्र बन गया। गत 24...
NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य