अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, समावेशी राजस्थान के निर्माण का लिया संकल्प

नारी शक्ति के प्रति प्रधानमंत्री के अटूट विश्वास को दर्शाता

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, समावेशी राजस्थान के निर्माण का लिया संकल्प

भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किया गया समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर प्रदेश सरकार एक समावेशी और विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए डॉ. अंबेडकर के योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर लिखे गए पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पत्र देश की नारी शक्ति के प्रति प्रधानमंत्री के अटूट विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सामाजिक समरसता और समान अवसर के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध राजस्थान के निर्माण में भागीदार बनें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ