दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम, जेईटीए का उत्सव शुरू
15 नवंबर तक चलेगा ‘दिवाली इलेक्ट्रो उत्सव’
जयपुर। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को गति देने के लिए जयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन (जेईटीए) ने ‘दिवाली इलेक्ट्रो उत्सव 2026’ शुरू किया है। 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक छूट के साथ इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और अन्य उपहार जीतने का मौका मिलेगा। एसोसिएशन का उद्देश्य जयपुर के ग्राहकों को अधिकृत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम तक लाना और सहभागी व्यापारियों की बिक्री बढ़ाना है।
स्क्रैच कार्ड से 1,000 रुपए तक का इनाम :
उत्सव के तहत स्क्रैच एंड विन योजना में पात्र ग्राहकों को 100 से 1,000 रुपए तक का नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। स्क्रैच कार्ड पर निकलने वाली राशि को संबंधित डीलर ग्राहक के बिल में छूट के रूप में समायोजित करेगा।
हर सप्ताह तीन पुरस्कार, चार सप्ताह में 12 विजेता :
योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह तीन लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। इनमें हायर का एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, समरकूल का एक एयर कूलर और सांभर रिसॉर्ट्स एंड होटल्स में एक रात ठहरने का गिफ्ट कूपन शामिल है। हायर के पुरस्कार में एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर में से कोई एक उत्पाद दिया जाएगा। इस तरह चार सप्ताह में कुल 12 पुरस्कार दिए जाएंगे।
मेगा बंपर ड्रॉ में मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद :
उत्सव के समापन पर मेगा बंपर लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसमें 65, 43 और 32 इंच के एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, टॉप लोड वॉशिंग मशीन, सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर, एयर फ्रायर, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य उपहार प्रस्तावित हैं।
जेईटीए अध्यक्ष सचिन गुप्ता और महामंत्री बनारसी बाबू गुप्ता ने सदस्यों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि इस पहल से ग्राहकों को खरीदारी के अतिरिक्त लाभ मिलेंगे और त्योहारी सीजन में जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा।

Comment List