गुरू पूर्णिमा पर देवनानी ने गुरू सांई भगत प्रसाद का किया सम्मान, श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
उपस्थित भक्तजन को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
वासुदेव देवनानी प्रातःकाल में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरापुर पावन स्थल पहुंचे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रातःकाल में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरापुर पावन स्थल पहुंचकर गुरु सांई भगत प्रसाद का शॉल ओढाकर, माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
देवनानी ने इस मौके पर प्रेम प्रकाश सम्प्रदायाचार्य 1008 सद्गुरू स्वागी टेंऊराम के पावन स्थल अमरापुर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। देवनानी ने सांई मोनूराम का भी आशीर्वाद लिया। देवनानी ने वहां उपस्थित भक्तजन को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरूजन और संतजन का आशीर्वाद और उनके आशीर्वचन से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर देवनानी के साथ भाजपा के शहर अध्यक्ष अमित गोयल भी मौजूद थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List