महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा और जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास की मंगल कामना की।

जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया और बिल्वपत्र, धतूरा तथा पुष्प अर्पित कर आराधना की। पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मचिंतन और संयम का संदेश देता है। भगवान शिव त्याग, तपस्या और करुणा के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन सुखमय बने।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर में विशेष सजावट की गई थी और पूजा के दौरान धार्मिक भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। आयोजन में परिवारजनों सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद