गणतंत्र दिवस पर वासुदेव देवनानी ने दी शुभकामनाएं, कहा - राजस्थान विधानसभा की संविधान दीर्घा को देखें आमजन

प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी 

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। देवनानी ने कहा है कि भारत की आत्मा भारतीय संविधान है। भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढाने के लिए राजस्थान विधान सभा में संविधान दीर्घा का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं को भारत और भारत की सांस्कृतिक नैतिकता से परिचित कराना है। देवनानी ने आमजन से राजस्थान विधान सभा में बनाई गई संविधान दीर्घा का अवलोकन करने का अनुरोध किया है।

 देवनानी ने कहा है कि संविधान में नन्दलाल बोस द्वारा चित्रित भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और विरासत का संविधान दीर्घा में प्रदर्शन किया गया है। मूल संविधान के 22 भागों के आरम्भ में प्रदर्शित कलाकृतियों यथा रामायण में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास से घर वापसी का दृश्य, कृष्ण के उपदेश, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर का जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्य के सभागार के दृश्य, छत्रपति शिवाजी, गुरू गोविन्द  सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा  गांधी के दाण्डी मार्च और नेता सुभाष चन्द्र बोस का चित्रण किया गया है। देवनानी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस को सभी उत्सव के साथ मनाये और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में भागीदार बने।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर