भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां

यति यशोदानन्दजी मंदिर में हुआ झण्डारोहण 

भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां

राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी वाहन रथयात्रा निकाली। यात्रा प्रतापनगर सेक्टर 5 से श्री माहवीर दिगम्बर जैन मानसरोवर तक। झांकियों के साथ जैन बंधु शामिल। महाआरती और कलशाभिषेक।

जयपुर। राजस्थान जैन युवा महासभा की ओर से प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया। गुलाबी नगर में 18 किलोमीटर मार्ग की वाहन रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रतापनगर सेक्टर 5 से शुरू होकर श्री माहवीर दिगम्बर जैन मानसरोवर में इस यात्रा का समापन हुआ। वाहन रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियों सहित बड़ी संख्या में जैन बन्धु अपने दो पहिया एवं चौपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन और प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से प्रात: 7:15 बजे  दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, ज्ञान चन्द झांझरी ने जैन ध्वज दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया। जहां पर भगवान आदिनाथ की प्रतीमा को लेकर बैण्ड बाजों के साथ नाचते गाते आदिनाथ भवन पहुंचे जहां पर श्री जी की प्रतीमा के कलशाभिषेक और महाआरती का आयोजन हुआ।

यति यशोदानन्दजी मंदिर में हुआ झण्डारोहण :

दिगम्बर जैन मंदिर यति यशोदानन्दजी मंदिर में आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ एवं वनिता संघ, जिनभक्ति महिला मण्डल,आदि सहित प्रमुख महिला मण्डल, और समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। मंदिर में झंडारोहण सुबह साढ़े आठ बजे आनन्द- मीनू बगड़ा ने किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित