इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की बिखरी हुई रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों महान नेताओं की सोच में देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि थी।

कार्यक्रम में विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. महेश जोशी, कांग्रेस नेता डॉ. अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Tags: indira

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ब्यावर जिले के निमाज और विराटिया खुर्द...
विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी