अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ : बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मांगी अमन और भाईचारे की दुआ
लोगों में खासा उत्साह
रमजान के पांचवें जुमे पर शहर की मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने अकीदत और इबादत के साथ नमाज अदा। जामा मस्जिद में खास भीड़। रोजेदारों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ। ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी, बाजारों में रौनक और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने को उत्साहित।
जयपुर। रमजान के पवित्र महीने के 5वें जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचे। शहर की प्रमुख मस्जिदों, विशेषकर बड़ी चौपड़ स्थित जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। नमाज के दौरान रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
मस्जिदों के बाहर भी नमाजियों की भीड़ देखी गई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इस अवसर पर लोगों ने दिनभर रोजा रखकर इबादत की और जरूरतमंदों की मदद भी की। इधर, शहर में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में खरीदारी की रौनक देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने के लिए उत्साहित नजर आए। संभावना है कि शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Comment List