महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, सुबह से सुनाई देने लगी बोल बम की गुंज

जयपुर में महाशिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, सुबह से सुनाई देने लगी बोल बम की गुंज

गुलाबी नगरी के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। ताड़केश्वर महादेव सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।

जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुलाबी नगरी के शिव मंदिरों में रविवार तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जल, दूध, बेलपत्र, फल-फूल, माला, बेर और मोगरी अर्पित कर अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रमुख शिवालय ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं शहर के अन्य मंदिरों सहित गढ़ गणेश मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। कई स्थानों पर भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर समितियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत