मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

19 मार्च को जालोर में होगा राजस्थान दिवस मुख्य समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज्य सरकार 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस भव्य रूप से मनाएगी। 14 से 19 मार्च तक प्रदेशभर में स्वच्छता सप्ताह, विकसित राजस्थान रन, डिजिटल क्विज, ओडीओपी मेला, युवा सम्मेलन, जनजातीय गौरव दिवस और किसान-पशुपालक समृद्धि दिवस जैसे कार्यक्रम। मुख्य समारोह जालोर में।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरूआत की गई। इस बार भी राज्य सरकार प्रदेशभर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के माध्यम से भव्य राजस्थान दिवस मनाने जा रही है। प्रदेशभर में 14 मार्च से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएगी, जो 19 मार्च तक आयोजित होंगे।

आयोजन की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। वहीं, 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन होगा जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। साथ ही, सभी जिलों में भी विकसित रन का आयोजन भी किया जाएगा।

15 मार्च को ही ‘राजस्थान को जाने’ डिजिटल क्विज का शुभारंभ तथा जयपुर में ओडीओपी मेला एवं प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी दिन शाम को दिल्ली के बीकानेर हाउस में पांच दिवसीय ‘राजस्थान दिवस/बीकानेर हाऊस‘ का शुभारंभ किया जाएगा।

राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’, ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का होगा आयोजन :

Read More शाही अंदाज़ में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स : 8 देशों के 22 पर्यटक कर रहे सफर, गांधीनगर स्टेशन पर हुआ स्वागत

16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजाति कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 मार्च को जयपुर में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ मनाते हुए राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, सभी जिलों में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज आयोजित की जाएगी। शाम को उद्यमियो के साथ संवाद, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण आदि गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।

Read More अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर

मुख्यमंत्री होंगे महाआरती में शामिल :

Read More भजनलाल शर्मा ने सैर के दौरान आमजन से की मुलाकात : बच्चों से मिलाया हाथ और महिला से हाथ जोड़कर स्वीकार किया अभिवादन, लोगों से पूछा हाल

किसानों एवं पशुपालकों से संवाद, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए 18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा। शाम को प्रदेशभर में राजकीय मंदिरों में आरती का आयोजन होगा और मुख्यमंत्री भी महाआरती में शामिल होंगे।

राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन 19 मार्च को जालोर में किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें लाभार्थियों के साथ संवाद एवं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं, शाम को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा