राजस्थान विश्वविद्यालय : कुलगुरु के अंतिम कार्यदिवस पर छात्रों ने किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

कार्यकाल में छात्रों और शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दे लंबित

राजस्थान विश्वविद्यालय : कुलगुरु के अंतिम कार्यदिवस पर छात्रों ने किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा के अंतिम कार्यदिवस पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलगुरु का पुतला दहन कर नारेबाजी। छात्र नेताओं ने कार्यकाल के दौरान छात्रों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दे लंबित रहने का आरोप।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा के अंतिम कार्यदिवस पर शनिवार को छात्रों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलगुरु का पुतला दहन कर विरोध जताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा।
 
प्रदर्शन में छात्र नेता महेश चौधरी, डॉ. सज्जन कुमार सैनी, डॉ. रामसिंह सामोता और ओमप्रकाश नागा सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। छात्र नेताओं ने कुलगुरु के कार्यकाल को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छात्रों और शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दे लंबित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली से छात्र समुदाय में असंतोष बढ़ा।
 
छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय को आज तानाशाही और छात्र विरोधी कुलगुरु से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि कुलगुरु के कार्यकाल के दौरान छात्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई गई, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरु के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी ‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी
पूर्वोत्तर भारत की लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत, वेशभूषा, शिल्प और खानपान की विविधता जयपुर में 1 से 4 अक्टूबर तक...
अराघची ने की अमेरिका-इजरायल की आलोचना : अपराधों पर पर्दा डालने का लगाया आरोप, बोले- जान-बूझकर आम नागरिकों के अवसंरचना को बनाया निशाना
डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
फिल्म ‘होमबाउंड’ ने पूरा किया 1 साल, संवेदनशील अभिनय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की मौजूदगी रही खास
नोबेल पुरस्कार 2026 : चिकित्सा के नोबेल से होगी शुरुआत, जानें किस तारीख से दिए जाएंगे पुरस्कार
राजस्थान विश्वविद्यालय : कुलगुरु के अंतिम कार्यदिवस पर छात्रों ने किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव