कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन डोटासरा ने निष्क्रिय को बाहर करने की दोहराई बात

पदाधिकारियों को आराम देकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन डोटासरा ने निष्क्रिय को बाहर करने की दोहराई बात

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को निराश नहीं किया जाएगा।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने प्रदेश पदाधिकारियों को एक बार फिर वही बात दोहराई कि आगामी दिनों में संगठन में काम करने वाले सक्रिय पदाधिकारियों को ही मेहनत का ईनाम मिलेगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों को आराम देकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। डोटासरा ने कहा कि यंहा बैठे अधिकांश पदाधिकारी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव समय पर नियुक्त किए हैं। चुनावी समय के कारण एआईसीसी सेमंजूरी नहीं मिलने से मुख्य सूची में पदाधिकारियों को स्थान नहीं मिल पाया। अब पार्टी सभी पदाधिकारियों को अपनी सक्रियता साबित करने का मौका देगा। आगामी दिनों में सभी को फील्ड में रहने का मौका मिलेगा। पार्टी अपना एक महीने का कार्यक्रम जारी कर चुकी है।

सभी को धरातल पर उतरकर कांग्रेस को मजबूत करके दिखाना है। विधानसभा सत्र से पहले बेहतर परफॉर्मेंस वाले नेताओं का प्रमोशन होगा। पदाधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में भाजपा की नाकामियों को उजागर करने में बडी भूमिका निभाएं और कांग्रेस की रीति नीति लोगों तक पहुंचाएं। जनता के दुख सुख में भागीदार बनें और उनकी समस्याओं के लिए शासन प्रशासन के सामने लडाई लड़ें, ताकि लोग पार्टी से जुड़ सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को निराश नहीं किया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सुभाष गर्ग ने भरतपुर की सीएचसी के लंबित निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया।...
हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण