सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ यात्रियों ने श्रद्धा से किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ यात्रियों ने श्रद्धा से किया जलाभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तारकेश्वर महादेव और झारखंड महादेव मंदिर में लंबी कतारें। गलता जी से पहुंचे कांवड़ यात्रियों ने विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

जयपुर। सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी जयपुर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गलता जी से कांवड़ यात्रियों के आने का सिलसिला भी अलसुबह से शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। कांवड़ यात्रियों ने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।

छोटी चौपड़ स्थित प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

इसी तरह झारखंड महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। कांवड़ यात्रियों के पहुंचने से मंदिरों में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शहर के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना के आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास व्यवस्थाएं भी की गईं। पूरे दिन जयपुर में शिव भक्ति का माहौल बना रहा।

Read More कांग्रेस ने दर्जनों निकायों में अध्यक्ष-सभापति प्रत्याशी घोषित किए, बाड़ेबंदी जारी

 

Read More रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान
मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘पेरुंथलैवर कामराजर मुफ्त नाश्ता योजना’ का विस्तार शुरू...
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश